लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार जनता के प्रति उत्तरदायी होती है एवं जनता मताधिकार के माध्यम से उसे नियंत्रित करती है लेकिन कार्यपालिका को दिन-प्रतिदिन के कार्यों में नियंत्रित करने का कार्य जनता की प्रतिनिधि संस्था अर्थात् संसद को प्राप्त है।
भारतीय संसद निम्नलिखित तरीके से कार्यपालिका को नियंत्रित करती है-
- प्रश्न तथा पूरक प्रश्न पूछकर।
- सरकारी विधेयक को अस्वीकार करके।
- कटौती प्रस्ताव कर।
- निंदा प्रस्ताव द्वारा।
- अविश्वास का प्रस्ताव पारित करके।
- काम रोको प्रस्ताव लाकर सरकार की गलतियों को प्रकाश में । ला सकती है।
कार्यपालिका के नियंत्रण की सबसे बड़ी शक्ति लोकसभा को प्राप्त है। लोकसभा ही विश्वास तथा अविश्वास प्रस्ताव पारित करती है।