भारत में स्वतंत्र न्यायपालिका की स्थापना निमनलिखित कारणों से की गई है-
- भारत में संविधान की व्याख्या एवं संविधान के अनुसार कानूनों की व्याख्या करने का कार्य न्यायपालिका को प्रदान किया गया है। इस कार्य को एक स्वतंत्र न्यायपालिका ही निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कर सकती है।
- नागरिकों के मूल अधिकारों की रक्षा करने के लिए एवं यह सुनिश्चित करने के लिए कि व्यवस्थापिका व कार्यपालिका द्वारा नागरिकों के मूल अधिकारों का उल्लंघन नहीं हो, एक स्वतंत्र न्यायपालिका की आवश्यकता थी।
- भारत में विधि के शासन को सुनिश्चित करने के लिए भी एक स्वतंत्र न्यायपालिका की स्थापना की गई है।
- संघ एवं राज्यों के मध्य क्षेत्राधिकार से संबंधित विवादों के संबंध में न्यायिक निर्णय करने हेतु स्वतंत्र न्यायपालिका स्थागित की गई है।