1. विश्व की जनसंख्या असमान रूप से वितरित है। एशिया की जनसंख्या के सन्दर्भ में जॉर्ज बी. क्रेसी का कथन है कि “एशिया में बहुत अधिक स्थानों पर कम लोग एवं कम स्थानों पर बहुत अधिक लोग रहते हैं।”
2. विश्व की 90% जनसंख्या विश्व के 10% स्थल पर निवास करती है।
3. विश्व के 10 सर्वाधिक आबाद देशों में विश्व की लगभग 60% जनसंख्या निवास करती है।
4. विश्व की 85% जनसंख्या उत्तरी गोलार्द्ध में एवं केवल 15% जनसंख्या दक्षिणी गोलार्द्ध में निवास करती है।