मिलीजुली सरकार की संकल्पना और प्रबंध में एक मूलभूत विकासशीलता होती है। यह विकासशीलता अनेक रूपों में हो सकती है। यह सरकार चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करने के लिए किसी विशेष राजनीतिक तकनीक को अपना सकती है। इसके अतिरिक्त सह – मिलन की राजनीति में एक राजनीतिक दल आज जिसका सबसे अधिक प्रबल रूप में विरोध कर रहा है, कल उसे अपना सहयोगी समझ सकता है। 1988-89 में जनता दल कांग्रेस को अपना सबसे प्रमुख विरोधी और भाजपा को कुछ सीमा तक सहयोगी समझता था, किंतु 1996-97 के वर्षों में जनता दल ने भाजपा को अपना प्रमुख विरोधी और कांग्रेस को कुछ सीमा तक सहयोगी समझा।