गठबंधन की राजनीति में अधिक योग्य लोगों के योगदान का देश को लाभ मिलता है। जहाँ एक दल की। सरकार में उसी दल के लोगों में से मन्त्रिपरिषद का गठन करना पड़ता है। चाहे वे देश चलाने लायक उतने योग्य हों नहीं। इसमें दूसरे दल के लोगों का कोई योगदान नहीं होता। वहीं गठबंधन सरकार की स्थिति में गठबंधन में सम्मिलित सभी दलों के वरिष्ठ एवं योग्य लोगों को मन्त्रिपरिषद में लिया जाता है। गठबंधन में विभिन्न दलों के होने के कारण योग्य मन्त्रियों का आसानी से चयन हो जाता है। मन्त्रिपरिषद के गठन का दायरा बढ़ जाने से अधिक योग्य लोगों की मंत्रिपरिषद का निर्माण होता है। अतः इन सभी दलों के वरिष्ठ एवं योग्य लोगों की योगयता का लाभ देश को मिलता है।