विभिन्न महाद्वीपों की तुलना में संसार के सभी महाद्वीपों में जनसंख्या की वृद्धि होती रही है, परन्तु किसी महाद्वीप में जनसंख्या बहुत तीव्र गति से बढ़ी है और किसी में धीमी गति से।
जनसंख्या वृद्धि की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित प्रकार हैं –
1. सन् 1650 से 1750 तक एशिया और यूरोप में साधारण वृद्धि हुई थी और अफ्रीका में जनसंख्या घट गई थी। तब तक उत्तरी तथा दक्षिणी अमेरिका में बहुत अल्प जनसंख्या थी।
2. सन् 1750 से 1900 तक सभी महाद्वीपों में जनसंख्या वृद्धि हुई, परन्तु अधिक वृद्धि एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में हुई थी।
3. सन् 1900 के पश्चात् 20वीं शताब्दी में जनसंख्या वृद्धि की देर बहुत तीव्र गति से बढ़ी है। सबसे अधिक वृद्धि उत्तरी अमेरिका और एशिया में हुई है। पिछले 80 वर्षों में एशिया की जनसंख्या दोगुना हो गई है और उत्तरी अमेरिका की लगभग 4 गुना हो गई है। यूरोप में जनवृद्धि कम होने लगी है ।
4. जनसंख्या वृद्धि पिछले वर्षों में सब महाद्वीपों में एक समान नहीं है। समस्त संसार की जनसंख्या तीन शताब्दियों में लगभग 7 गुना हो गई है। एशिया और यूरोप में तीन शताब्दी पूर्व भी संसार की लगभग 3/4 जनसंख्या रहती थी और अब भी संसार की लगभग 3/4 है।
5. उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में अब बहुत अधिक वृद्धि हुई है। उत्तरी अमेरिका में तीन शताब्दियों में जनसंख्या बढ़कर 364 गुना हो गई। दक्षिणी अमेरिका में 14 गुना हो गई है, सबसे कम वृद्धि अफ्रीका में हुई है, जो केवल तीन गुना है।