तुलसी के समय शिक्षा का अभाव, जमींदारी प्रथा एवं ऊँच-नीच, जाति-वर्ण कुप्रथा का प्रसार था। सिंचाई एवं यातायात के साधनों का अभाव था। मुगल साम्राज्य के कारण अनेक तरह के कर देने पड़ते थे, शासन का उत्पीड़न झेलना पड़ता था। इन सभी कारणों से बेकारी की समस्या व्याप्त थी।