अधिवास मकानों के समूह होते हैं। यह समूह पाँच से लेकर सैकड़ों व हजारों मकानों के हो सकते हैं। आवास, मकान, घर या निवास स्थान अधिवास की मूलभूत इकाई होती है। ये एक झोपड़ी या भव्य इमारत के रूप में हो सकते हैं। बस्तियाँ छोटे रूप में विकसित होकर नगरों, महानगरों, वृहत नगरों एवं मिलियन सिटी का रूप धारण कर सकती है। इन आवासों में पगडण्डी, गली, सड़क, नहर एवं परिवहन मार्ग सम्पर्क बनाये रखते हैं।