कबीर मस्तमौला व फक्कड़ स्वभाव के थे। जीवन की हर सम-विषम परिस्थिति को वे बड़े ही सहज भाव . से ग्रहण करते थे। निन्दा, अपमान, प्रशंसा का उन पर कभी कोई प्रभाव नहीं पड़ता था। उनके हृदय में जो भाता वे वही कहते थे। बिना किसी लाग-लपेट एवं स्वार्थ के उनका सादा जीवन एक अवधूत की भाँति कर्मयोग से पूर्ण था।
उसी प्रकार शिरीष का फूल भी चाहे गर्मी हो या बरसात, वसन्त हो या ग्रीष्म, लू की भयंकर आग हो या कंपकंपाती ठंडी हवाएँ, वह हर दशा, स्थिति में मस्त होकर फलता-फूलता था। मौसम की कैसी भी परिस्थिति हो उस पर असर नहीं होता था। शिरीष कबीर की भाँति ही अनासक्त-अनाविल प्रवृत्ति का था।