वे विषाणु जो जीवाणु को संक्रमित करते हैं जीवाणुभोजी कहलाते हैं । उदाहरण लेम्डा व M 131
प्लाज्मिड की तुलना में जीवाणुभोजी एक अच्छे वाहक हैं। क्योंकि इसमें निम्न विशेषताएँ पाई जाती हैं-
1. इसमें बड़े DNA खण्ड (24Kb) की क्लोनिंग की जा सकती है।
2. प्रत्येक जीवाणुभोजी से प्लाक (Plaque) क्षेत्र उत्पन्न होता है जिससे परीक्षण अपेक्षाकृत आसान होता है। लेम्डा जीवाणुभोजी (A Bacteriophage) का महत्त्व वाहक के रूप में M13 से ज्यादा होता है। क्योंकि-
- यह ई.कोलाई के जीवाणुभोजी है।
- इसका DNA रेखीय व द्विकुण्डलित होता है।
- λ फाज में अनावश्यक डी.एन.ए भाग को हटाया जा सकता है ताकि वाहक अणु का आकार छोटा हो जाए बड़े आकार का विजातीय डी.एन.ए जोड़ा जा सके।