किसी भी जीव में उपस्थित उसके पूरक DNA या RNA खण्डों की पहचान DNA या RNA के खण्डों की सहायता से की जा सकती है, ऐसी स्थिति को आण्विक प्रोब्स कहा जाता है।
प्रोब्स निम्न प्रकार के होते हैं-
आण्विक प्रोब्स के उपयोग (Uses of Molecular Probes) आण्विक प्रोब्स के उपयोग निम्नलिखित हैं-
- भोजन में उपस्थित प्रदूषकों की पहचान आण्विक प्रोब्स की मदद से की जा सकती है।
- जीन अभियांत्रिकी में शोध के लिए इनका उपयोग विशिष्ट DNA खण्डों की पहचान के लिए होता है।
- प्रोब्स की सहायता से फसल प्रजनक बीज व पौधों की अच्छी जातियों की पहचान की जाती है।
- प्रोब्स की सहायता से पैतृकता के मामले सुलझाए जाते हैं। इनका उपयोग अपराध विज्ञान में, पारिवारिक रिश्तेदारी स्थापित करने में भी किया जाता है।