लेखिका के घर में अनेक पालतू पशु-पक्षी थे। लेखिका सभी से प्रेम करती थी। किन्तु इनमें से किसी भी जीव की ऐसी हिम्मत नहीं हुई थी कि वहे लेखिका के साथ उसकी थाली में खाए। लेकिन गिल्लू इन सबसे अलग था। वह लेखिका के भोजन-कक्ष में पहुँचते ही खिड़की के रास्ते सीधा मेज पर जा पहुँचता और थाली में बैठ जाना चाहता था। लेखिका ने बड़ी कठिनाई से उसे थाली के पास बैठकर खाना सिखाया।