माँ अस्पताल की व्यवस्था से मन ही मन काँप जाती थी। वह लोगों को अस्पताल के लिए गोशालाओं की उपमा देती थीं। मंगु बिस्तर पर पाखाना-पेशाच कर देती थी। वह खिलाने पर ही खाती थी। माँजी की मान्यता थी कि अस्पताल में डॉक्टर नर्स आदि सभी अपना कोरम पूरा करेंगे। बिस्तर भींगने पर कौन उसे कपड़े और बिस्तर बदलेगा। माँजी के मन में इसी तरह के विविध प्रश्न उठा करते थे। इन्हीं कारणों से वह मंगु को अस्पताल में भर्ती नहीं कराना चाहती थी।