अवतल दर्पण के दो उपयोग –
(i) दाढ़ी या हजामत बनाने में- जब किसी वस्तु को अवतल दर्पण के सामने उसके ध्रुव और मुख्य फोकस के मध्य रखा जाता है तो उसका सीधा तथा आवर्धित (बड़ा) प्रतिबिम्ब बनता है। इस तथ्य का उपयोग दाढ़ी या हजामत बनाने में अवतल दर्पण का उपयोग करके किया जाता है।
(ii) टार्च, सर्चलाइट या वाहनों के लैम्पों में परावर्ती के रूप में- अवतल दर्पण प्रकाश किरणों को अभिसरित अर्थात् फोकस कर देता है। इस तथ्य का उपयोग टार्च, सर्चलाईट या वाहनों के लैम्पों में परावर्ती के रूप में किया जाता है।