फ्रांस में जुलाई 1830 की क्रान्ति के पश्चात् आलेंयेंस के लुई फिलिप ने उदारवादियों, पत्रकारों तथा पेरिस की जनता के समर्थन से सत्ता प्राप्त की। राजा बनने के बाद लुई फिलिप ने मताधि कार को मध्यम वर्ग तक तो पहुँचा दिया किन्तु साधारण जनता को कोई लाभ नहीं मिला।
लुई फिलिप समाज के विभिन्न वर्ग-समाजवादियों, गणतंत्रवादियों, निरंकुशवादियों सभी को संतुष्ट नहीं कर सका। यद्यपि फिलिप की नीतियाँ उदारवाद की ओर अग्रसर थीं, किन्तु वह स्वयं नहीं। उसने समाजवादियों के खिलाफ पूँजीपतियों का पक्ष लिया। गणतंत्रवाद के प्रति उसकी प्रतिक्रियावादी नीति तथा दमनात्मक कार्यों ने 1848 ई. की क्रान्ति को जन्म दिया।