कोई भी मनुष्य अपना भार तब अनुभव करता है जबकि वह तल जिस पर मनुष्य खड़ा है उस पर प्रतिक्रिया बल लगाये। चूँकि अन्तरिक्ष यात्री का त्वरण तथा पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले अन्तरिक्ष यान का त्वरण बराबर है। (प्रत्येक गुरुत्वीय त्वरण 8 के बराबर है) अतः यात्री का यान के सापेक्ष त्वरण शून्य है। अतः यान के सापेक्ष यात्री भारहीन है।