अशोधित जन्म दर को प्रति हजार स्त्रियों द्वारा जन्म दिए जीवित बच्चों के रूप में व्यक्त किया जाता है। इसकी गणना इस प्रकार की जाती है :
अशोधित जन्म दर = किसी वर्ष विशेष में जीवित जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या / किसी क्षेत्र विशेष में वर्ष के मध्य जनसंख्या × 1000
अशोधित मृत्यु दर को किसी क्षेत्र विशेष में किसी वर्ष के दौरान प्रति हजार जनसंख्या के पीछे मृतकों की संख्या के रूप में अभिव्यक्त किया जाता है।
अशोधित मृत्यु दर की गणना इस प्रकार की जाती है :
अशोधित मृत्यु दर = किसी वर्ष विशेष में मृतकों की संख्या अशोधित मृत्यु दर / उस वर्ष के मध्य में अनुमानित जनसंख्या × 1000