विश्व के विभिन्न भागों में जनसंख्या वृद्धि की तुलना की जा सकती है। विकसित देशों में विकासशील देशों की तुलना में जनसंख्या वृद्धि कम है। सन् 2004-05 में जनसंख्या की वृद्धि दर 1.4% रही। विकसित देशों में विकासशील देशों की तुलना में निम्न जनसंख्या वृद्धि दरें मिलती हैं। अफ्रीका महाद्वीप में सन् 2010-15 में जनसंख्या की वृद्धि दर विश्व में सर्वाधिक 2.6% रही जबकि यूरोपीय महाद्वीप में यह स्थिरांक (0.1%) पर रही। विश्व के अन्य महाद्वीपों में जनसंख्या की वृद्धि दरें 0.8% से 1.5% के मध्य रहीं। जनसंख्या वृद्धि एवं आर्थिक विकास में ऋणात्मक सहसम्बन्ध पाया जाता है। यद्यपि जनसंख्या परिवर्तन की वार्षिक दर 1.4 प्रतिशत कम प्रतीत होती है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। इसका कारण है
1. जब एक निम्न वार्षिक दर अत्यधिक विशाल जनसंख्या पर लागू होती है तो इससे जनसंख्या में विशाल परिवर्तन हो जाता है।
2. जनसंख्या वृद्धि दर में निरन्तर कमी होते रहने के बावजूद भी कुल जनसंख्या में प्रतिवर्ष वृद्धि होती रहती है। प्रसव के दौरान मृत्यु दर से शिशु मृत्यु दर में भी वृद्धि हो सकती है।