विश्व में जनसंख्या वितरण के प्रतिरूप: जनसंख्या वितरण शब्द का अर्थ यह है कि भू-पृष्ठ पर जनसंख्या। किस प्रकार वितरित है। विश्व जनसंख्या वितरण के संदर्भ में निम्न तथ्य उल्लेखनीय हैं
(i) मोटे तौर पर विश्व की जनसंख्या का लगभग 90 प्रतिशत भाग इसके 10 प्रतिशत स्थलीय भाग पर निवास करता है।
(ii) विश्व के लगभग 65 प्रतिशत भू-भाग बिना बसे क्षेत्र हैं जिसमें विश्व की केवल 5 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है। स्पष्ट है कि विश्व की जनसंख्या असमान रूप से वितरित है तथा उक्त दोनों तथ्यों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि "विश्व में बहुत अधिक स्थानों पर कम लोग तथा कम स्थानों पर बहुत अधिक लोग निवास करते हैं।"
(iii) विश्व के दस सर्वाधिक आबाद देशों में विश्व की लगभग 60 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।

(iv) विश्व के इन दस सर्वाधिक आबाद देशों में चीन, भारत, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, रूस तथा बांग्लादेश आदि छः देश एशिया महाद्वीप में अवस्थित हैं।