नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. अमर्त्य सेन एक भारतीय अर्थशास्त्री हैं। इन्होंने विकास का मुख्य ध्येय स्वतंत्रता में वृद्धि अथवा परतंत्रता में कमी के रूप में देखा। स्वतंत्रता में वृद्धि ही विकास करने वाला सर्वाधिक प्रभावशाली माध्यम है। इनका तर्क स्वतंत्रता की वृद्धि में सामाजिक तथा राजनीतिक संस्थाओं एवं प्रक्रियाओं की भूमिका का अन्वेषण करता है।