भूमध्य सागरीय कृषि का प्रचलन भूमध्य सागरीय जलवायु रखने वाले निम्नलिखित क्षेत्रों में मिलता है।
1. दक्षिणी यूरोप से उत्तरी अफ्रीका में ट्यूनीशिया से अटलांटिक तट तक भूमध्य सागर के समीपवर्ती भाग।
2. संयुक्त राज्य अमेरिका में दक्षिणी कैलीफोर्निया।
3. दक्षिणी अमेरिका में मध्यवर्ती चिली।
4. दक्षिणी अफ्रीका का दक्षिणी-पश्चिमी भाग।
5. ऑस्ट्रेलिया का दक्षिणी एवं दक्षिणी-पश्चिमी भाग।
प्रमुख फसलें: अंगूर भूमध्यसागरीय कृषि की प्रमुख फसल है। अंगूरों से उच्च गुणवत्ता की शराब, मुनक्का तथा किशमिश तैयार की जाती है। अंजीर, जैतून, अन्य खट्टे रसदार फल तथा सब्जियाँ यहाँ उत्पादित की जाने वाली अन्य फसलें हैं।