जनसंख्या का आकार-एक बस्ती को नगरीय क्षेत्र के रूप में परिभाषित करने के लिए विश्व के अधिकांश देशों ने इसी मापदण्ड को आधार माना है। लेकिन नगर का न्यूनतम जनसंख्या आकार भिन्न-भिन्न देशों में भिन्नता लिए मिलता है। उदाहरण के लिए नगर की श्रेणी में आने के लिए जनसंख्या आकार की निचली सीमा कोलंबिया में 1500, अर्जेन्टाइना व पुर्तगाल में 2000, संयुक्त राज्य अमेरिका एवं थाइलैण्ड में 2500, भारत में 5000 तथा जापान में 30,000 व्यक्ति है। भारत में नगर के लिए न्यूनतम जनसंख्या आकार के साथ-राथ जनसंख्या घनत्व का 400 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. से अधिक तथा कार्यशील पुरुष श्रमिकों का 75 प्रतिशत से अधिक भाग गैर कृषिगत कार्यों में लगा होना भी अनिवार्य है।