प्रशासनिक नगर: देश के राजधानी नगर जिनमें केन्द्रीय सरकार के प्रशासनिक कार्यालय होते हैं, प्रशासनिक नगर कहलाते हैं; जैसे - नई दिल्ली, बीजिंग, लंदन, अदीस-अबाबा, केनबेरा आदि।
सांस्कृतिक नगर: तीर्थस्थल एवं धार्मिक दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण नगर सांस्कृतिक नगरों की श्रेणी में आते हैं। जैसे - येरुसलम, मक्का, जगन्नाथपुरी व बनारस आदि।