विश्वनगरी या मेगालोपोलिस-यूनानी शब्द मेगालोपोलिस का अर्थ 'विशाल नगर' है। इस शब्द का सबसे पहले प्रयोग सन् 1857 में जीन गोटमेन नामक विद्वान ने किया। यह एक ऐसा बड़ा महानगरीय प्रदेश होता है जिसमें सन्नगरों का समूह मिलता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट के उत्तरी भाग में स्थित बोस्टन से दक्षिण में वाशिंगटन तक मिलने वाला सतत् नगरीय क्षेत्र मेगालोपोलिस का सबसे अच्छा उदाहरण है।