सन्नगर एवं विश्व नगरी में निम्नलिखित अन्तर हैं।
सन्नगर: सन्नगर (Conurbation) शब्द का सबसे पहले प्रयोग सन् 1915 में पैट्रिक गिडिज नामक विद्वान ने किया था। सन्नगर एक विशाल विकसित नगरीय क्षेत्र होता है जो मूलतः दो या दो से अधिक नगरों के परस्पर मिल जाने से विशाल नगरीय क्षेत्र में बदल जाता है। उदाहरण-ग्रेटर लंदन, मानचेस्टर, शिकागो तथा टोकियो। कोलकाता-हावड़ा, दिल्ली- गाजियाबाद - गुड़गाँव - फरीदाबाद - बल्लभगढ़ तथा इलाहाबाद-नैनी भारत के महत्त्वपूर्ण सन्नगर हैं।
विश्वनगरी या मेगालोपोलिस: यूनानी शब्द मेगालोपोलिस का अर्थ 'विशाल नगर' है। इस शब्द का सबसे पहले प्रयोग सन् 1857 में जीन गोटमेन नामक विद्वान ने किया। यह एक ऐसा बड़ा महानगरीय प्रदेश होता है जिसमें सन्नगरों का समूह मिलता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट के उत्तरी भाग में स्थित बोस्टन से दक्षिण में वाशिंगटन तक मिलने वाला सतत् नगरीय क्षेत्र मेगालोपोलिस का सबसे अच्छा उदाहरण है।