प्रयाग प्रशस्ति को इलाहाबाद स्तम्भ अभिलेख के नाम से भी जाना जाता है जिसके रचयिता हरिषेण थे। संस्कृत में लिखित प्रयाग प्रशस्ति में समुद्रगुप्त के जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया है। इस प्रशस्ति से हमें समुद्रगुप्त के जीवन, विजय, व्यक्तिगत गुणों, तत्कालीन राजनीतिक दशा आदि की जानकारी मिलती है।