महाजनपदों की चार विशेषताएँ निम्न प्रकार हैं
1. अधिकतर महाजनपदों पर राजा का शासन था।
2. 'गण' व 'संघ' के नाम से प्रसिद्ध राज्यों में अनेक लोगों के समूह का शासन था और इसका प्रत्येक व्यक्ति राजा कहलाता
3. प्रत्येक महाजनपद की प्रायः किले से घिरी एक राजधानी थी।
4. शासक किसानों, व्यापारियों तथा शिल्पकारों से कर तथा भेंट की वसूली करते थे।