सीमाओं का महत्व:
मनुस्मृति आरंभिक भारत का सबसे प्रसिद्ध विधि ग्रन्थ है। इसे संस्कृत भाषा में दूसरी शताब्दी ई. पू. और दूसरी शताब्दी ई. के बीच लिखा गया था।
इस ग्रन्थ में राजा को यह सलाह दी गयी है:
चूँकि सीमाओं की अनभिज्ञता के कारण विश्व में बार-बार विवाद पैदा होते हैं इसलिए उसे सीमाओं की पहचान के लिये गुप्त निशान जमीन में गाढ़ कर रखने चाहिए जैसे कि पत्थर, हड्डियाँ, गाय के बाल, भूसी, राख, खपटे, गाय के सूखे गोबर, ईंट, कोयला, कंकड़ और रेत। उसे सीमाओं पर इसी प्रकार के और तत्व भूमि में छुपाकर रखने चाहिए जो समय के साथ नष्ट न हों।
1. आरंभिक भारत का सबसे प्रसिद्ध विधि ग्रन्थ कौन-सा है?
2. मनुस्मृति की रचना किसने की थी ?
3. मनुस्मृति की रचना का क्या उद्देश्य था ?
4. राजाओं को सीमा के विवाद हेतु क्या सलाह दी गयी है ?
5. क्या ये सीमा-चिह्न विवाद के हल के लिए पर्याप्त रहे होंगे ?