जीवों के नामकरण (Nomenclature) एवं वर्गीकरण (Classification) के अध्ययन को वर्गिकी (Taxonomy) कहते हैं।
वर्गिकी का महत्त्व :
- वर्गिकी का अध्ययन असंख्य जीवों तथा उनमें प्राकृतिक सम्बन्धों में सहायता करता है।
- वर्गिकी प्राणियों के जैव विकास को समर्थन प्रदान करती है तथा इसकी प्रक्रिया को समझने में सहायक होती है।
- वर्गिकी से प्राणियों के नामकरण तथा जन्तु जगत में उनको निश्चित स्थान प्रदान करने में सहायता मिलती है।
- वर्गिकी सहायता से समस्त जन्तुओं तथा वंश - क्रम (Family tree) तैयार किया जा सकता है जिसमें प्रोटोजोआ से स्तनियों तक विभिन्न समुदायों में एक क्रमिक विकास का प्रमाण (Evidence of Successive Evolution) मिलता है।