सत्य व असत्य प्रकार के प्रश्न :
1. ऊतक कोशिकाओं का समूह जिनका उद्भव एक ही होता है किन्तु कार्य असमान होते हैं।
2. पौधों में वृद्धि मुख्यत: सक्रिय कोशिका विभाजन वाले विशिष्ट क्षेत्रों तक ही सीमित होती है।
3. जब विभज्योतक स्थायी ऊतकों के बीच होती है तब उसे अन्तर्वेशी विभज्योतक कहते हैं।
4. तने में जाइलम मध्यादिदारुक प्रवृत्ति का होता है।
5. द्विबीजपत्री मूल में संवहन पूलों की संख्या 6 से अधिक होती है।
6. अनावृतबीजी तथा टेरिडोफाइटा वर्ग के पौधों में सहकोशिकाएँ उपस्थित होती हैं।
7. टेरिडोफाइट तथा अनावृतबीजी पौधों में चालनी नलिकाएँ उपस्थित होती हैं।
8. तनों में संयुक्त संवहन पूल पाये जाते हैं।
9. एकबीजपत्री पौधों की पत्तियों के पर्णमध्योतक में ऊतकों का विभेदन नहीं होता।
10. पुराने वृक्षों की छाल में वातरन्ध्र उपस्थित होते हैं।