खेती में विज्ञान की नई नई खोज से अधिक उपज ली जाने लगी है। पहले जैसे अब हल नहीं चलते । अब ट्रेक्टर व आधुनिक मशीनों का खेती में उपयोग होने लगा है।
पारंपरिक कृषि प्रौद्योगिकी
1. पहले जैसे अब हल नहीं चलते।
2. पहले गोबर की खाद काम आती थी।
3. किसान बैलों से खेती करते थे।
4. पारंपरिक कृषि सब कुछ हाथों से करते थे फसल हाथ से काटते थे चाहे गेहूं की फसल हो या चावल, इससे बहुत समय लगता था
आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी
1. अब ट्रेक्टर व आधुनिक मशीनों का खेती में उपयोग होने लगा है।
2. आज कई तरह की रासायनिक खाद का खेती में उपयोग हो रहा है।
3. उत्पादन बढ़ाने के लिए किसान विज्ञान का उपयोग करने लगे हैं।
4.आधुनिक कृषि में ट्रैक्टर, कम्बाइन हार्वेस्टर व सिंचाई के लिये ट्यूबवेलों द्वारा आधुनिक जोताई (खेती) की विधियों का प्रयोग किया है।