Use app×
Join Bloom Tuition
One on One Online Tuition
JEE MAIN 2025 Foundation Course
NEET 2025 Foundation Course
CLASS 12 FOUNDATION COURSE
CLASS 10 FOUNDATION COURSE
CLASS 9 FOUNDATION COURSE
CLASS 8 FOUNDATION COURSE
0 votes
6.4k views
in Chemistry by (59.7k points)

ऐमीनो अम्ल क्या हैं? इनका वर्गीकरण कैसे किया जाता है। उदाहरण देकर समझाइए। 

1 Answer

+1 vote
by (57.0k points)
selected by
 
Best answer

ऐमीनो अम्ल-ऐमीनो अम्लों के अणु प्रोटीन अणुओं की निर्माण की इकाई या एकलक इकाइयाँ हैं।

जहाँ  R  ऐल्किल या ऐरिल समूह है। 

ऐमीनो अम्लों का वर्गीकरण

1. प्रकृति के आधार पर 

(i) उदासीन ऐमीनो अम्ल : 

वे ऐमीनो अम्ल जिनमें -NH2, तथा —COOH समूह की संख्या समान होती है, उन्हें उदासीन ऐमीनो अम्ल कहते हैं। 

उदाहरण : 

-NH2-CH2-COOH 

(ii) अम्लीय ऐमीनो अम्ल : 

वे ऐमीनो अम्ल जिनमें प्रत्येक अणु में केवल एक ऐमीनो (-NH2) समूह तथा एक से अधिक कार्बोक्सिल (-COOH) समूह होते हैं। 

उदाहरण :

(iii) क्षारीय ऐमीनो अम्ल : 

इनमें एक-COOH समूह तथा एक से अधिक -NH2, समूह होते हैं।

2. हाइड्रोकार्बन की प्रकृति के आधार पर 

(i) ऐलिफैटिक ऐमीनो अम्ल : 

इनमें पार्श्व श्रृंखला भाग R ऐल्किल समूह होता है। 

उदाहरण : 

ग्लाइसीन, ऐलानीन आदि। 

(ii) ऐरोमैटिक ऐमीनो अम्ल : 

इनमें पार्श्व श्रृंखला भाग R ऐरिल समूह होता है।

(iii) विषम चक्रीय ऐमीनो अम्ल : 

इनमें पार्श्व श्रृंखला भाग R विषम चक्रीय होता है। 

उदाहरण : 

प्रोलीन

Related questions

Welcome to Sarthaks eConnect: A unique platform where students can interact with teachers/experts/students to get solutions to their queries. Students (upto class 10+2) preparing for All Government Exams, CBSE Board Exam, ICSE Board Exam, State Board Exam, JEE (Mains+Advance) and NEET can ask questions from any subject and get quick answers by subject teachers/ experts/mentors/students.

Categories

...