गेंद का प्रारम्भिक वेग `(u)=49m//s`
त्वरण `(a)=-g=9.8m//s^(2)`
तथा उच्चतम बिंदु पर अन्तिम वेग `(v)=0`
(i) जब लिफ्ट स्थिर है।
गति के समीकरण से `v=u+at`
`0=49+(-9.8)xxt`
या `t=49/9.8=5s`
परंतु गेंद के नीचे आने का समय `=` गेंद के ऊपर जाने का समय
`:.` बालक के हाथ तक गेंद के वापिस आने में लगा कुल समय
`=2t=2xx5=10s`
(ii) जब लिफ्ट ऊपर की ओर नियत चाल से गति कर रही है-
जब लिफ्ट ऊपर की ओर नियत चाल से गति कर रही है तब उसका त्वरण शून्य है। अतः गेंद की बालक के सापेक्ष चाल, गेंद की अपनी चाल के बराबर अर्थात `49m//s` होगी। अतः गेंद बालक के हाथ में सतान समय अर्थात `10s` में लौटेगी।