उपरोक्त कथन सत्य है | इसका कारण यह है कि कोलॉइडी किसी पदार्थ का गुण नहीं है | कोलॉइडी एक अवस्था होती है , जिसमें प्रत्येक पदार्थ को उपयुक्त विधियों द्वारा कोलॉइडी विलयन में परिवर्तित किया जा सकता है| यदि कणों का आकार `10^(-7)` cm से `10^(-4)` cm के बीच होता है, तो वह पदार्थ कोलॉइडी अवस्था में होता है |