जब कार्बन, डाइऑक्सीजन से अभिक्रिया करता है, तब दो अभिक्रियाएँ सम्भव हैं
`C+O_(2) to CO_(2)` ......(1)
`2C+O_(2) to 2CO` .....(2)
जब CO अपचायक के रूप में प्रयुक्त की जाती है, तब CO का ऑक्सीकरण `CO_(2)` में हो जाता है।
`2CO+O_(2) to 2CO_(2)` एलिघम आरेख ( पाठ्य पुस्तक में देखें) से स्पष्ट है कि 673K पर CO में ऑक्सीकरण के लिए `Delta_(r)G^(@)` का मान अधिक ऋणात्मक है। अपेक्षाकृत अभिक्रिया (1) और अभिक्रिया (2) के `Delta_(r)G^(@)` के मान से। इसलिए C की अपेक्षा CO अच्छा अपचायक है। यह कथन इस तथ्य से भी स्पष्ट होता है कि एलिंघम आरेख में 673K पर अभिक्रिया (3) की रेखा अभिक्रिया (1) और (2) की रेखा से नीचे स्थित है।