यहाँ 3.5 सेमी त्रिज्या वाले एक वृत्त के केन्द्र से 6.2 सेमी दूरी पर एक बिन्दु P है। हमें दिये गये
बिन्दु P से वृत्त की दो स्पर्श रेखायें खींचनी हैं।
रचना के चरण निम्नलिखित हैं:
चरण 1. O के केन्द्र से 3.5 सेमी त्रिज्या का वृत्त खींचें।
चरण 2. OP को मिला दें और इसे समद्विभाग करें। मान लें कि M, OP का मध्य बिन्दु है।
चरण 3. M को केन्द्र मानकर, MP त्रिज्या का एक वृत्त खींचे, जोवृत्त को बिन्दुओं A तथा B पर काटता है।
चरण 4. PA तथा PB को मिलाएँ।
तब PA और PB ही वृत्त पर दो अभीष्ट स्पर्श रेखायें हैं।