भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1929 के लाहौर अधिवेशन में यह निर्णय किया गया था कि 26 जनवरी, 1930 को देश का प्रथम स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा चाहे देश स्वतंत्र नहीं था। तब से 1947 तक 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। परंतु 1947 में देश का स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त हो गया। इंसलिए 26 जनवरी के ऐतिहासिक महत्त्व को बरकरार रखने के लिए संविधान 26 जनवरी, 1950 में लागू किया गया तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस घोषित किया गया।