भारत का संविधान देश के सभी वयस्क नागरिकों को वोट देने का अधिकार प्रदान करता है तथा इसे ही सर्वव्यापक वयस्क मताधिकार कहते हैं। देश के सभी नागरिक जिनकी आयु 18 वर्ष या इससे ऊपर है उन्हें वोट देने का अधिकार बिना किसी भेदभाव के दिया गया है। पहले यह आयु 21 वर्ष थी परंतु 1988 में 61वें संवैधानिक संशोधन से इसे घटा कर 18 वर्ष कर दिया गया था।