रूस की क्रांति के निम्नलिखित परिणाम हुऐ--
1. सैन्य शक्ति का संगठन
रूसी क्रांति का उद्देश्य सिर्फ भाषण तथा जुलूसों तक ही सीमित नहीं थी। रूसी क्राति का महत्वपूर्ण परिणाम लालसेना का सशक्त संगठन था। लाल सेना उच्च सैन्य शिक्षा तथा साम्यवादी सिद्धांतों के आधार पर उचित शिक्षा के साथ गठित की गई थी। लालसेना रूस के विशाल क्षेत्र की रक्षा के लिए कटिबद्ध थी। सेना के अन्दर यह भावना व्याप्त हो गई थी कि ‘‘वे रक्तपात के लिए नहीं वरन् सिद्धांतों की रक्षा के लिए युद्ध कर रहे हैं।‘‘
2. लेनिन का सफल नेतृत्व
रूस की क्रांति की सफलता में लेनिन का नेतृत्व एंव मार्गदर्शन उल्लेखनीय था। रूस को आर्थिक संकट के समय लेनिन ने घोषित किय, ‘‘हम पुरातन व्यवस्था को समाप्त कर उसके खण्डहरों पर मंदिर का निर्माण करेंगे।‘‘ हेजन ने लेनिन की प्रशंसा में लिखा है, ‘‘ लेनिन ने साम्यवादी सिद्धांतों के आधार पर रूस की सामाजिक तथा आर्थिक दशा में मूलभूत परिवर्तन किया था। लेनिन ने रूसी क्रांति 1917 ई. से 1924 ई. तक रूस का नेतृत्व किया था।