SQL ऑपरेटर्स का परिचय – SQL ऑपरेटर्स एक प्रकार के रिजर्व (सुरक्षित) शब्द है। जो किसी SQL क्वेरी के WHERE क्लॉज में उपयोग किये जाते हैं जिनमें मुख्य ऑपरेशन निम्न हैं
(i) कम्पेरिजन (Comparison)
(ii) अर्थ टिक (Arithmetic)
(iii) लोजिकल (Logical)
(iv) शर्त को निगेट करने के कार्य में आने वाले ऑपरेटर्स
(i) कम्पेरिजन ऑपरेटर्स – ऑपरेटर्स विवरण निम्नलिखित हैं।
ऑपरेटर्स |
विवरण |
(=) |
यह ऑपरेटर्स दो ऑपरेटर्स की वेल्यू की समानता या असमानता को चेक करता है। समान होने पर शर्त true होगी। |
( <> or !=) |
यह ऑपरेटर्स दो ऑपरेटर्स की वेल्यू की समानता या असमानता को चेक करता है अगर वेल्यू समान नहीं है तो शर्त true होगी। |
(>) |
अगर बाँये तरफ के ऑपेरन्ड की वेल्यू दाँये तरफ के ऑपरेन्ड से ज्यादा हो तो शर्त true होगी। |
(<) |
अगर बाँये तरफ के ऑपरेन्ड की वेल्यू दाँये तरफ के ऑपरेन्ड से कम हो तो शर्त true होगी। |
(>=) |
अगर बाँयें तरफ के ऑपरेन्ड की वेल्यू दाँये तरफ के ऑपरेन्ड से ज्यादा या समान हो तो शर्त true होगी। |
(<=) |
अगर बाँये तरफ के ऑपरेन्ड की वेल्यू दाँये तरफ के ऑपरेन्ड से कम या समान हो तो शर्त true होगी। |
(ii) SQL अर्थमेटिक ऑपरेटर्स – ऑपरेटर्स विवरण निम्नलिखित है।
ऑपरेटर्स |
विवरण |
(+) |
ऑपरेटर्स की दोनों ऑपरेन्ड की वेल्यू को जोड़ता (add) है। |
(-) |
बाँयी तरफ के ऑपरेन्ड की वेल्यू में से दाँयी तरफ की ऑपरेन्ड की वेल्यू का घटाव (subtract) करता है। |
(*) |
दोनों तरफ की ऑपरेन्ड की वेल्यू को गुणा करना। |
(% or मॉडूलस) |
बाँयी तरफ के ऑपरेन्ड की वेल्यू को दाँयी तरफ के ऑपरेन्ड की वेल्यू से भाग (divide) देता है। तथा उनका शेष रिटर्न करता है। |
(iii) SQL लॉजिकल ऑपरेटर्स- ऑपरेटर्स विवरण निम्नलिखित हैं।
ऑपरेटर्स |
विवरण |
(AND) |
WHERE क्लॉज में विभिन्न शर्तो को allow करता है। अर्थात a AND b दोनों शर्तों a एवं b true होने पर इसका परिणाम true होगा। |
(OR) |
यह WHERE क्लॉज में विभिन्न शर्तों को संयुक्त करता है। अर्थात् a OR b में कोई भी शर्त a या b के true होने पर इसका परिणाम true होगा। |
Not (!) |
यह ऑपरेटर ऑपरेन्ड की वेल्यू को इन्वर्स करता है। |
(iv) शर्त को निगेट करने वाले ऑपरेटर्स
ऑपरेटर्स |
विवरण |
BETWEEN |
यह ऑपरेटर्स वेल्यूस के मध्य वेल्यूस को सर्च करता है। |
ANY |
इस ऑपरेटर्स के द्वारा हम वेल्यू को किसी लिस्ट में अन्य वेल्यू से कम्पेयर (compare) करने के काम में लेते हैं। |
ALL |
इस ऑपरेटर के द्वारा हम एक वेल्यू को किसी अन्य लिस्ट की सभी वेल्यूस से compare करने के काम लेते हैं।
अर्थात् ALL ऑपरेटर लिस्ट की सभी वेल्यूस के लिए शर्त सही होने पर ही true return करता है। |
LIKE |
इस ऑपरेटर का उपयोग किसी string में pattern matching के लिए करते हैं। |