कैंचियाँ-अलग-अलग वस्त्रों को काटने के लिये कैंचियाँ भी अलग: अलग प्रयोग में लाई जाती हैं। साधारण कपड़ा 4 इंच से 6 इंच की कैंची का उपयोग सामान्य रूप से किया जाता है। मोटे, भारी तथा ऊनी कपड़ों के लिये 6 इंच से 9 इंच तक लम्बी कैंची का उपयोग किया जाता है। इन्हें शिअर्स कहते हैं। हाथ की मशीन के लिये छोटी कैंची प्रयोग में लायी जाती है। इनसे धागा काटा जाता है।
तुरपाई करने में भी यह काम आती है। शिअर्स-यह एक प्रकार की बड़ी कैंची है जिसकी लम्बाई 6 इंच से 9 इंच तक होती है। इससे मोटे कपड़े, भारी तथा ऊनी कपड़े काटे जाते हैं। इनके हैंडल विशेष प्रकार से थोड़ा झुके होते हैं। इनके सिरों पर एक काफी बड़ा काफी बड़ा घेरा होता है, जिससे पकड़ अच्छी होती है। इतनी बड़ी कैंची से कपड़ा काटते समय कपड़े को उठाना नहीं पड़ता है।