कल्हण की राजतरंगिणी संस्कृत में उपलब्ध उन रचनाओं में पहली महत्वपूर्ण रचना है जिसमें ऐतिहासिक इतिवृत्त की विशेषताएँ पायी जाती हैं। इस ग्रंथ की रचना 1147 ई० से 1149 ई० के मध्य की गयी। कल्हण ने इस ग्रंथ की रचना अनेक उद्देश्यों से की-
1. कल्हण इस ग्रंथ के माध्यम से कश्मीर के पुराने राजवंशों की जानकारी प्रदान करना चाहते थे।
2. इस ग्रंथ की रचना पाठकों के मनोरंजन के उद्देश्य से की गई।
3. इस ग्रंथ के द्वारा अतीत से शिक्षा ली गयी ताकि अतीत की त्रुटियों को दोहराया न जाये।
4. हर्ष के बाद अनिश्चितता एवं अव्यवस्था के वातावरण ने कल्हण को अपना इतिहास लिखने के लिए प्रेरित किया
5. कल्हण इस ग्रंथ के माध्यम से सांसारिक जीवन तथा भौतिक ऐश्वर्य की नश्वरता को प्रकट करना चाहते थे।
6. इतिहास से सीख लेने के लिए उन्हें स्थितियों व घटनाओं का विश्लेषण करना पड़ा। यह विश्लेषण उनकी कृति की विशिष्ट विशेषता थी।