समानता का अधिकार: समानता लोकतंत्र का एक महत्त्वपूर्ण सिंद्धात है। भारत में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को अपनाया गया है। अतः समानता भारत के राजनीतिक जीवन की आधारशिला है। भारत के समस्त नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किए गए हैं।
जाति, धर्म, भाषा, जन्म, नस्ल, लिंग, गरीबी तथा अमीरी के आधार पर सभी भेदभाव समाप्त कर दिए गए हैं। यह अधिकार केवल नागरिकों को ही प्राप्त नहीं है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में निवास करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को समान रूप से कानूनी संरक्षण प्रदान किया गया है। समानता के अधिकारों की व्याख्या संविधान के अनुच्छेद 14 से 18 तक में की गई है।