न्यायपालिका की स्वतंत्रता व सुरक्षा के लिए भारतीय संविधान में प्रमुख प्रावधान निम्नलिखित हैं-
- न्यायाधीशों की नियुक्ति को दलगत राजनीति से दूर रखा गया है। कोई भी कानून का विशेषज्ञ तथा वकालत को अनुभव रखने वाला व्यक्ति न्यायाधीश बन सकता है?
- न्यायाधीशों को आसानी से पद से नहीं हटाया जा सकता है। उनको कार्यकाल निश्चित होता है। उनके हटाने की प्रक्रिया को संविधान ने अत्यन्त कठिन बनाया गया है।
- न्यायाधीशों के कार्यों एवं नियमों की व्यक्तिगत आलोचना नहीं की जा सकती है। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो वह न्यायिक अवमानना का दोषी माना जाएगा तथा न्यायालय उसे दण्डित कर सकता है।