मुअनजो-दड़ो में मिले तालाब को ही महाकुंड नाम दिया गया है। इस महाकुंड की लम्बाई चालीस फुट और चौड़ाई पच्चीस फुट तथा गहराई सात फुट है। कुंड में उत्तर और दक्षिण से सीढ़ियाँ उतरती हैं। उत्तर दिशा में दो पांत में आठ स्नान घर हैं। य है। यह कुड वास्तुकला का अनुपम उदाहरण है।
इसको पवित्र रखने के लिए उसके तल में पक्की ईंटों का जमाव किया गया था। दीवारों पर भी पक्की ईंटों की चिनाई की गयी थी। ईंटों के बीच में चूने तथा चिरोड़ी के गारे का प्रयोग किया गया था। कुंड की बगल की दीवारों के साथ एक दूसरी दीवार खड़ी की गई थी। जिसमें सफ़ेद डामर का प्रयोग किया गया था। कुंड को भरने के लिए जो कुआँ था, वह दोहरे घेरे वाला था तथा इसके पानी को बाहर निकालने के लिए भी पक्की नालियाँ थीं जो पत्थरों से ढकी हुई थीं।