लौह अयस्क में लोहांश की मात्रा के अनुसार लौह अयस्क के निम्नलिखित 4 प्रकार होते हैं –
1. मैग्नेटाइट अयस्क: इस अयस्क में लोहांश 72 प्रतिशत तक होता है। लोहांश की अधिकता के कारण इस अयस्क का रंग काला अथवा गहरा भूरा होता है। आग्नेय चट्टानों में मिलने वाला यह सर्वोत्तम किस्म का लौह अयस्क माना जाता है।
2. हेमेटाइट अयस्क: इस अयस्क में लोहांश की मात्रा 60 से 70 प्रतिशत तक होती है। इस अयस्क का रंग लाल या भूरा होता है। यह लौह अयस्क भारत में धारवाड़ तथा कुडप्पा क्रम की चट्टानों में मिलता है।
3. लिमोनाइट अयस्क: इस अयस्क में लोहांश 30 से 60 प्रतिशत तक होता है। निम्न कोटि का यह लौह अयस्क परतदार चट्टानों में मिलता है तथा इस अयस्क का रंग पीलापन लिए होता है।
4. सिडेराइट अयस्क: इस लौह अयस्क में लोहांश 10 से 48 प्रतिशत तक होता है। कम लोहांश होने के कारण इस लौह अयस्क का खनन अनार्थिक होने से नहीं किया जाता है। इस लौह अयस्क का रंग राख जैसा या हल्का भूरा होता है।