(a) संयोजकता- आवर्त सारणी के किसी भी वर्ग के सभी तत्वों की संयोजकता समान होती है, किंतु आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर हाइड्रोजन के सापेक्ष संयोजकता 1 से 4 तक बढ़ती है, फिर 4 से घटकर 1 हो जाती है। अतः, समान आवर्त वाले तत्वों की संयोजकताएँ भिन्न-भिन्न होती हैं।
(b) परमाणु साइज- आवर्त सारणी में नीचे के वर्ग की ओर जाने पर परमाणु आकार बढ़ता है। आकार में वृद्धि शेलों की संख्या वृद्धि के कारण होती हैं। जैसे Wi में केवल 2 शेल जबकि Na में 3 शेल होते हैं। अतः Na परमाणु का आकार बड़ा होता है।
(c) धात्विक एवं अधात्विक गुणधर्म- वर्ग में नीचे जाते हुए धात्वीय गुण में वृद्धि होती है। वर्ग में ऊपर जाते हुए अधात्वीय गुण में वृद्धि होती है।