प्राणी वैज्ञानिक मानते हैं कि मानव शरीर में सहज वृत्तियाँ होती हैं। नाखूनों का बढ़ना और उन्हें काटना भी मनुष्य की सहज वृत्ति है। नाखूनों का बढ़ना पशुता की निशानी और उन्हें काटना मनुष्यता की निशानी है। लेखक का अभिप्राय है कि मनुष्य नाखूनों को काटकर पशुत्व को त्यागकर मनुष्यता का ग्रहण करता रहेगा। पशु बनकर वह आगे नहीं बढ़ सकता। उसे कोई और रास्ता खोजना चाहिये क्योंकि अस्त्र बढ़ाने की प्रवृत्ति मनुष्यता की विरोधी है।