NCERT Solutions Class 10, Hindi, Sparsh, पाठ- 2, पद
लेखक - मीरा
प्रश्न अभ्यास
(क) निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए-
1. पहले पद में मीरा ने हरि से अपनी पीड़ा हरने की विनती किस प्रकार की है?
उत्तर
पहले पद में मीरा ने अपनी पीड़ा हरने की विनती इस प्रकार की है कि हे ईश्वर! जैसे आपने द्रौपदी की लाज रखी थी, गजराज को मगरमच्छ रूपी मृत्यु के मुख से बचाया था तथा भक्त प्रहलाद की रक्षा करने के लिए ही आपने नृसिंह अवतार लिया था, उसी तरह मुझे भी सांसारिक संतापों से मुक्ति दिलाते हुए अपने चरणों में जगह दीजिए।
2. दूसरे पद में मीराबाई श्याम की चाकरी क्यों करना चाहती हैं? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
मीरा अपने आराध्य श्रीकृष्ण के समीप रहने के लिए उनकी चाकरी करना चाहती हैं| दासी बनकर वे श्रीकृष्ण के लिए बाग़ लगाएँगी और उनके समीप रह दर्शन पा सकेंगीं| वह श्रीकृष्ण की लीलाओं का गायन वृन्दावन की गलियों में करेंगीं जिससे उन्हें श्रीकृष्ण के नाम का स्मरण प्राप्त हो जाएगा|
3.मीराबाई ने श्रीकृष्ण के रुप-सौंदर्य का वर्णन कैसे किया है?
उत्तर
मीराबाई ने श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य का अलौकिक वर्णन किया है कि उन्होंने पीतांबर (पीले वस्त्र धारण किए हुए हैं, जो उनकी शोभा को बढ़ा रहे हैं। मुकुट में मोर पंख पहने हुए हैं तथा गले में वैजयंती माला पहनी हुई है, जो उनके सौंदर्य में चार चाँद लगा रही है। वे ग्वाल-बालों के साथ गाय चराते हुए मुरली बजा रहे हैं।
4. मीराबाई की भाषा शैली पर प्रकाश डालिए।
उत्तर
मीराबाई की भाषा सरल, सहज और आम बोलचाल की भाषा है जिसमें राजस्थानी, ब्रज और गुजराती का मिश्रण है। कहीं-कहीं पंजाबी शब्दों का प्रयोग भी किया गया है| पदों में लयात्मकता है और गेय शैली का प्रयोग किया गया है| अनुप्रास तथा रूपक अलंकार का मनोरम प्रयोग हुआ है|
5. वे श्रीकृष्ण को पाने के लिए क्या-क्या कार्य करने को तैयार हैं?
उत्तर
मीरा कृष्ण को पाने के लिए अनेकों कार्य करने को तैयार हैं। वह सेवक बन कर उनकी सेवा कर उनके साथ रहना चाहती हैं, उनके विहार करने के लिए बाग बगीचे लगाना चाहती है। वृंदावन की गलियों में उनकी लीलाओं का गुणगान करना चाहती हैं, ऊँचे-ऊँचे महलों में खिड़कियाँ बनवाना चाहती हैं ताकि आसानी से कृष्ण के दर्शन कर सकें। कुसुम्बी रंग की साड़ी पहनकर आधी रात को कृष्ण से मिलकर उनके दर्शन करना चाहती हैं।
ख) काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए-
1. हरि आप हरो जन री भीर।
द्रोपदी री लाज राखी, आप बढ़ायो चीर।
भगत कारण रुप नरहरि, धर्यो आप सरीर।
उत्तर
इन पंक्तियों में मीरा ने श्रीकृष्ण से जन-जन की पीड़ा हरने का आग्रह करती हैं| वे कहती हैं कि जिस प्रकार आपने द्रौपदी के वस्त्रों को बढ़ाकर भरी सभी में उसकी लाज बचाई, अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए नरसिंह का रुप धारण करके हिरण्यकश्यप को मारा उसी तरह आप मनुष्यों की पीड़ा भी हरें|
इन पंक्तियों में मीरा ने श्रीकृष्ण के भक्तों के प्रति दयामय रूप का वर्णन किया है| ब्रज और राजस्थानी भाषा का प्रयोग हुआ है| 'हरि' शब्द में श्लेष अलंकार है। भाषा में कोमलता लाने के लिए कुछ शब्दों में परिवर्तन किया गया है जैसे - शरीर का सरीर| गेयात्मक शैली का प्रयोग हुआ है|
2. बूढ़तो गजराज राख्यो, काटी कुण्जर पीर।
दासी मीराँ लाल गिरधर, हरो म्हारी भीर।
उत्तर
इन पंक्तियों में मीरा ने कृष्ण से अपने दुखों को दूर करने की विनती की है। वे अपने आराध्य से प्रार्थना करती हैं कि जिस प्रकार आपने डूबते गजराज को बचाया और कष्ट दूर करने के लिए मगरमच्छ को मारा| उसी प्रकार वे उनकी भी पीड़ा दूर करें|
भाषा सरल तथा सहज है। इन पंक्तियों में दास्यभक्ति रस है| ब्रज और राजस्थानी भाषा का प्रयोग हुआ है| 'काटी कुण्जर' में अनुप्रास अलंकार है| 'पीर-भीर' तुकांत पद हैं| प्रथम पंक्ति में दृष्टांत अलंकार का प्रयोग हुआ है| गेयात्मक शैली का प्रयोग हुआ है|
3. चाकरी में दरसण पास्यूँ, सुमरण पास्यूँ खरची।
भाव भगती जागीरी पास्यूँ, तीनूं बाताँ सरसी।
उत्तर
इन पंक्तियों में मीरा कहती हैं कि वे श्रीकृष्ण की चाकरी करने के लिए तैयार हैं| इससे उन्हें श्रीकृष्ण के नाम स्मरण का अवसर प्राप्त हो जाएगा तथा भावपूर्ण भक्ति की जागीर भी प्राप्त होगी। इस प्रकार दर्शन, स्मरण और भाव–भक्ति नामक तीनों बातें उनके जीवन में रच–बस जाएँगी।
इन पंक्तियों में दास्यभक्ति रस है| ब्रज और राजस्थानी भाषा का प्रयोग हुआ है| 'भाव-भगती' में अनुप्रास अलंकार है| 'खरची-सरसी' तुकांत पद हैं| गेयात्मक शैली का प्रयोग हुआ है|
भाषा अध्यन
1. उदाहरण के आधार पर पाठ में आए निम्नलिखित शब्दों के प्रचलित रुप लिखिए-
उदाहरण − भीर − पीड़ा/कष्ट/दुख; री − की
चीर ...............
धर्यो ...............
कुण्जर ...............
बिन्दरावन ...............
रहस्यूँ ...............
राखो ...............
बूढ़ता ...............
लगास्यूँ ...............
घणा ...............
सरसी ...............
हिवड़ा ...............
कुसुम्बी ...............
उत्तर
चीर – वस्त्र
धर्यो – धारण किया
कुण्जर – हाथी, हस्ती
बिन्दरावन – वृंदावने
रहस्यूँ – रहूँगी
राखो – रक्षा करो
बूढ़ता – डूबते हुए
लगास्यूँ – लगाऊँगी
घणा – घना, बहुत
सरसी – पूर्ण हुई, संपूर्ण हुई
हिवड़ा – हिये हृदय
कुसुम्बी – कौशांबी, लाल