Use app×
QUIZARD
QUIZARD
JEE MAIN 2026 Crash Course
NEET 2026 Crash Course
CLASS 12 FOUNDATION COURSE
CLASS 10 FOUNDATION COURSE
CLASS 9 FOUNDATION COURSE
CLASS 8 FOUNDATION COURSE
0 votes
114 views
in Geography by (66.4k points)

नीचे दी गयी तालिका में दिये गये आँकड़ों का अध्ययन कीजिए तथा निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिए।

(i) किस दशक में ऋणात्मक वृद्धि दर दिखाई गई है? इस दशक में जनसंख्या के घटने का मुख्य कारण दीजिए।

(ii) किन दशकों को जनसंख्या की स्थिर वृद्धि की अवधि के रूप में माना जाता है? इसका एक कारण दीजिए।

(iii) अंतिम दो दशकों में जनसंख्या वृद्धि दर में कमी क्यों आई है? 
जनसंख्या : वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन भारत में जनसंख्या आकार एवं वृद्धि (1901 - 2011)

दशकीय
जनगणना वर्ष कुल जनसंख्या निरपेक्ष वृद्धि
1901 23,83,96.327          -     -
1911 25,20,93.390 (+) 1,36,97,063 (+)5.75
1921 25,12,21,213 (-)7,72,117 (-)0.31
1931 27,89,77,238 (+)2,76,56,025 (1) 11.60
1941 31,86,60,580 (+)3,96,83,342 (+) 14.22
1952 31,86,60,580 (4) 4,24,20,485 (+) 13.31
1961 36,10,88,090 (+)7,76,82,873 (4)21.51
1971 54,81,59,652 (+)10,89,24,881 (+)24.80
1981 68,33,29,097 (+) 13,51,69,445 (+)24.66
1991 84,63,02,688 '(+) 16,29,73,591 (+)23.85
2001 1,02,86,10,328 (+) 18,23,07,640 (+)21.54
2011 1,21,01,93,422 1,81,45,59,86 (+) 17.64

Please log in or register to answer this question.

1 Answer

+1 vote
by (68.0k points)

1. सन् 1911 - 21 के दशक में जनसंख्या की ऋणात्मक वृद्धि दर (-0.31%) रही तथा इस दशक में जनसंख्या के घटने का मुख्य कारण संक्रामक बीमारियों (प्लेग, हैजा, चेचक आदि) का प्रकोप रहा।

2. सन् 1901 से 1921 तक के दो दशकों को जनसंख्या को स्थिर वृद्धि की अवधि के रूप में माना जाता है। उक्त दो दशकों में भारत की जनसंख्या में केवल 1.30 करोड़ व्यक्तियों की वृद्धि हुई। इसका प्रमुख कारण भारत में उक्त अवधि के दौरान जनसंख्या की उच्च मृत्यु - दर का.प्रभावी होना रहा है।

3. सन् 1991 - 2001 तथा सन् 2001 - 2011 के अंतिम दो दशकों में जनसंख्या वृद्धि में धीमी गति से गिरावट आयी है। इसका प्रमुख कारण देश में हो रहे आर्थिक विकास के साथ - साथ जन्म - दर में हो रही गिरावट है।

Welcome to Sarthaks eConnect: A unique platform where students can interact with teachers/experts/students to get solutions to their queries. Students (upto class 10+2) preparing for All Government Exams, CBSE Board Exam, ICSE Board Exam, State Board Exam, JEE (Mains+Advance) and NEET can ask questions from any subject and get quick answers by subject teachers/ experts/mentors/students.

Categories

...